पैरों में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए तुरंत आजमाएं 5 घरेलू उपचार! मिलेगा आराम

Try these 5 home remedies to get relief from foot pain and swelling
Ayurvedic treatmentFoot Pain

पैरों में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए तुरंत आजमाएं 5 घरेलू उपचार! मिलेगा आराम

  • October 6, 2025

  • 2387 Views

पैर हमारे शरीर का ऐसा अंग होता है, जो हमारे संपूर्ण शरीर के अंगों के भार को संभाल कर रखते हैं। आमतौर पैर उठने से लेकर चलने दौड़ने और खड़े होने तक हमारे दिनचर्या में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका को निभाता है। दरअसल हमारे पैर में 26 हड्डियां होती है, जिनमें 100 से ज्यादा मांसपेशियां, लिगामेंट्स और टेंडन शामिल होते हैं, जिसकी वजह से आपका सही से चलना और फिरना होता है। ऐसे में, यदि आपके पैरों में सूजन होती है, तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। लोगों के पैरों में सूजन का आना एक आम बात होती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, ब्लड सर्कुलेशन का ठीक से नहीं होना, किडनी से जुड़ी समस्याएं और हृदय संबंधी रोग आदि कई गंभीर बीमारियां शामिल हो सकती हैं। 

अक्सर कई लोगों के पैरों में हमेशा दर्द बना रहता है। आमतौर पर जब व्यक्ति के शरीर के निचले हिस्सों में, जैसे कि एड़ियों या टांगों में द्रव जमा हो जाता है, तो इस से प्रभावित स्थानों में सूजन और दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। आमतौर पर इस को एडिमा कहा जाता है। इस समस्या के होने के कई कारण हो सकते जैसे, व्यक्ति का बहुत ज़्यादा वजन होना, बहुत लंबे समय तक खड़े रहना या फिर लंबी यात्रा करना आदि इसके आम कारणों में से एक है। 

अगर किसी कारण से आपके दर्द और सूजन की समस्या बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है, तो इस से आपके चलने -फिरने में काफी परेशानी आ जाती है। आपको बता दें कि पैरों में होने वाले दर्द और सूजन के इलाज में घरेलू उपाय भी बहुत ज्यादा काम आते हैं, यह आपके पैरों के दर्द और सूजन से छुटकारा दिला सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं, उन घरेलू उपचारों को जो पैरों में दर्द और सूजन से तुरंत राहत दिला सकते हैं। 

See also  What are the top Ayurvedic remedies to combat increasing heatwave?

 

पैर में सूजन के कारण क्या है?

  1. व्यक्ति के ब्लड सर्कुलेशन का ठीक से नहीं होना
  2. पैर में चोट लगना या मोच का आना। 
  3. लंबे समय तक एक ही स्थिती में जैसे, खड़े रहना या बैठे रहना
  4. महिलाओं में प्रेगनेंसी के वक्त पैर में सूजन हो सकती है। 
  5. दवाओं के साइड इफेक्ट्स का होना। 
  6. किडनी से जुड़ी समस्याओं का होना। 
  7. हृदय संबंधी रोग का होना। 
  8. डीप वेन थ्रोम्बोसिस की समस्या होना। 

 

पैरों में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए 5 घरेलू उपचार

 

  1. गर्म पानी और नमक से सिकाई

आपको बता दें कि पैरों की गर्म पानी में सिकाई करने से पैरों को काफी आराम मिलता है और इससे पैरों में दर्द और सूजन की समस्या में काफी सुधार देखा जाता है। इसके उपयोग के लिए आप गर्म पानी में नमक को मिलाकर अपने पैरों को उसमें डिप करें, इससे सूजन को काफी राहत मिलेगी और इसके साथ ही आपका रक्त संचार भी बढ़ेगा। यह काफी फायदेमंद होता है, यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। 

 

  1. सरसों का तेल और हल्दी से मालिश

सभी की रसोई में हल्दी का उपयोग खाना पकाने या किसी समस्या के दौरान किया जाता है। आमतौर पर हल्दी में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो समस्या को अंदर से ठीक करने में मदद करते हैं। जब व्यक्ति के पैरों में दर्द और सूजन हो जाती है, तो इससे आपको काफी परेशानी होती है, इसके लिए, आप सरसों के तेल में हल्दी को पकाकर, उस से मालिश करने से पैरों के दर्द में काफी आराम मिलता है। आपको बता दें कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार हल्दी में कुर्कुमिन नामक एक प्राकृतिक तत्व होता है, जिस में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल जैसे गुण होते हैं। इसलिए इसका उपयोग करने से पैरों में दर्द और सूजन को काफी आराम मिलता है। 

See also  What is Cirrhosis? How do Ayurvedic doctors provide cirrhosis treatment?

 

  1. आइस पैक

दरअसल आप अपने पैरों की सूजन को कम करने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं, उस से आप अपने पैरों की सिकाई कर सकते हैं। अगर आपके पास आइस पैक बैग उपलब्ध नहीं है, तो आप इसके लिए एक प्लास्टिक के बैग में कुछ आइस क्यूब को डाल लें, इसके बाद इस प्लास्टिक बैग को हल्के तौलिये में लपेट लें, और फिर इसके बाद इस पैक को पांच से दस मिनट तक के लिए अपने पैरों में लगाएं, इस से आप काफी आराम महसूस करेंगे। ऐसा करने से आपके पैरों में दर्द कम होगा और सूजन से राहत मिलेगी। 

 

  1. हल्दी और दूध

हल्दी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। दरअसल हल्दी में कुर्कुमिन नामक एक प्राकृतिक तत्व होता है, जिस में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी दर्द को कम करने में सहायक होते हैं पैरों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर को मिलाएं और पियें। इसको पीने से आपके  पैरों में दर्द और सूजन में भी काफी सुधार होता है। आपको बता दें कि हल्दी और दूध का मिश्रण पैरों के दर्द में राहत प्रदान कर सकता है। 

 

  1. अदरक और लहसुन 

अदरक और लहसुन दोनों ही शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर अदरक और लहसुन सभी की रसोई में पाए जाते हैं, इनका इस्तेमाल खाना बनाने और कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि अदरक और लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में होने वाले दर्द को कम करने में काफी मदद करते हैं। आप इनको अपने खाने में भी शामिल कर सकते हैं। इसकी दूसरी तरफ अदरक और लहसुन के रस को निकालकर और तेल के साथ मिलकर अपने पैरों पर लगा सकते हैं, यह आपको दर्द और सूजन से राहत दिला सकता है। 

See also  What are the effective natural options to manage joint pain as per Ayurveda?

निष्कर्ष : पैर हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। यह संपूर्ण शरीर के अंगों के भार को उठाते हैं, तो इस वजह से पैरों में दर्द और सूजन का होना एक आम बात है। पैरों में दर्द ज्यादा होने पर व्यक्ति का चलना -फिरना मुश्किल हो जाता है। पैरों में दर्द अक्सर व्यक्ति का ज़्यादा वजन, बहुत लंबे समय तक खड़े रहने या लंबी यात्रा करने से होता है। अगर आपके लम्बे समय तक पैरों में सूजन बनी रहे, तो यह कई तरह की समस्याओं जैसे, ब्लड सर्कुलेशन का ठीक से नहीं होना, किडनी से जुड़ी समस्याएं और हृदय संबंधी रोग का होना आदि का संकेत हो सकता है। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या होने पर कुछ घरेलू उपायों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। इससे बहुत जल्दी आराम मिल सकता है। अगर इन घरेलू उपचारों से भी सूजन और दर्द को राहत नहीं मिल रही है, तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से मिलना चाहिए। अगर आपको भी पैरों में दर्द और सूजन की समस्या है और आप इसके इलाज के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेदशाला में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी ले सकते हैं.