आखिर किन लोगों के लिए पपीता खाना हो सकता है नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Papaya benefits and who should avoid eating it.
Hindi

आखिर किन लोगों के लिए पपीता खाना हो सकता है नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

  • May 9, 2026

  • 8 Views

पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। यह कई तरह के गुणों से भरपूर होता है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में लाभदायक सबीय होता है। पर, यह लाभदायक तभी साबित हो सकता है, जब इसका सेवन सिमित मात्रा में किया जाए। दरअसल, पपीता एक ऐसा फल है, जो न केवल सर्दियों में बल्कि गर्मियों में भी आसानी से मिल पाया जाता है। इसलिए, दुनिया भर में आधे से ज्यादा लोग पपीते का सेवन सेहत को बरकरार रखने के लिए करते हैं। इसका सेवन न केवल पाचन के लिए बल्कि सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, पपीते के अलावा इसकी पत्तियों का इस्तेमाल बहुत सी गंभीर समस्याओं में किया जा सकता है, जिस में डेंगू और प्लेटलेट्स कम होने जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। ऐसे में, पपीता इन समस्याओं में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पर, क्या आप इसके बारे में जानते हैं, कि कुछ लोगों के लिए पपीते का सेवन करना बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, यह गर्भवती महिलााओं, पेट की समस्या से पीड़ित व्यक्तिओं, लो ब्लड शुगर वाले लोगों और सांस से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए, इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें और बिना सोचे समझे पपीते का सेवन न करें। आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  आईबीएस समस्या क्यों उत्पन्न होता है और इसके मुख्य लक्षण कौन-से है ?

किन लोगों के लिए पपीते का सेवन करना हो सकता है नुकसानदायक? 

निम्नलिखित लोगों के लिए पपीते का सेवन करना काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इन लोगों को पपीते का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, जैसे 

  1. गर्भवती महिलाएं 

गर्भवती महिलाओं के लिए पपीते का सेवन करना हानिकारक साबित होता है, क्योंकि पपीते के बीज, जड़ और पत्तियों का रस भ्रूण को भारी तौर पर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, ज्यादातर डॉक्टर इस तरह की स्थिति में पपीता का सेवन न करने की सलाह प्रदान करते हैं। एक और बात कच्चे पपीते में लेटेक्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण यह यूट्रस में काफी ज्यादा सिकुड़न पैदा कर सकता है। इसलिए, ऐसे में पपीते का सेवन काफी हानिकारक साबित हो सकता है। 

  1. पेट की समस्या से पीड़ित व्यक्ति 

पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, पेट से जुड़ी विशेष समस्याओं में लोगों के लिए पपीते का सेवन करना ठीक साबित नहीं होता है। पर, जो लोग कब्ज जैसी समस्या से पीड़ित होते हैं, उनके लिए पपीते का सेवन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, जो लोग पेट खराब यानी कि दस्त की समस्या से पीड़ित होते हैं, दरअसल उनके लिए पपीते का काफी मात्रा में सेवन करना जानलेवा साबित हो सकता है। आम तौर पर, पपीते के छिलके में लेटेक्स मौजूद होता है, जो न केवल पेट में जलन की समस्या को पैदा करता है, बल्कि इसके कारण पेट दर्द और बेचैनी की समस्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला फाइबर मल के साथ मिलकर दस्त जैसी समस्या का कारण बनता है, जिसकी वजह से शरीर में काफी मात्रा में पानी की कमी हो जाती है। 

  1. एलर्जी की समस्या का कारण बन सकता है पपीता
See also  आयुर्वेद में सौंफ खाने के फायदे और नुकसान: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर बेहतर पाचन तक

ऐसे में, कई लोग ऐसे होते हैं, जो बिना सोचे समझे पपीते का सेवन कर लेते हैं और एलर्जी का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, पपीते में पॉलेन पाया जाता है, जिसके कारण कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। आम तौर पर, इसके रिएक्शन के कारण व्यक्ति कई तरह की समस्याओं का शिकार हो सकता है। जिस में त्वचा में सूजन होना, चक्कर आना, सिरदर्द होना, रैशेज होना और त्वचा में खुजली होना जैसी समस्याएं शामिल हो सकती है। इसलिए, अगर आपको पपीते का सेवन करके इन में से कोई भी समस्या का अभाव होता है, तो आपको इसका सेवन दुबारा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 

निष्कर्ष: पपीता काफी गुणकारी फल है, इसका सेवन आज सभी लोग करते हैं, क्योंकि यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। यह फल न केवल पेट की परेशानियों को दूर करता है, बल्कि त्वचा की देखभाल करने में भी काफी लाभदायक साबित होता है। इसलिए, सेहत के लिए इसका सेवन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पर, गर्भवती महिलााओं, पेट की समस्या से पीड़ित व्यक्तिओं, लो ब्लड शुगर वाले लोगों और सांस से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए, इन लोगों को पपीते का सेवन करने से जितना हो सके बचना चाहिए। ऐसे में, कुछ लोगों को तो पपीता का सेवन करने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए, इन लोगों को इससे सावधानी बरतनी चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का आयुर्वेदिक समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेद शाला के विशेषज्ञों से इसके बारे में बात कर सकते हैं। 

See also  आयुर्वेदाचार्य से जानें, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. क्या पपीता स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है? 

हाँ, पपीता में विटामिन ए, सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। 

प्रश्न 2. पपीते का सेवन किस समय करना बेहद लाभदायक होता है? 

पपीता सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, इसलिए सुबह खाली पेट या फिर नाश्ते के दौरान इसका सेवन करना काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। 

प्रश्न 3. किन समस्याओं में पपीते का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है? 

पाचन में गड़बड़ी, कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में पपीते का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा, यह वजन घटाने, डायबिटीज जैसी समस्या को कंट्रोल करने, त्वचा की देखभाल करने और आँखों की रौशनी को बढ़ाने में भी काफी लाभदायक होता है।