डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स क्या हो सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

This image describes ayurvedic diet tips to increase platelet count during recovery.
AyurvedicAyurvedic Doctor

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स क्या हो सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

  • December 4, 2025

  • 884 Views

असल में, बारिश किसी भी मौसम में हो सकती है और इससे मच्छरों की पैदावार काफी ज्यादा बढ़ जाती है। आपको बता दें कि जब लगातार बारिश होती है, तो लोगों को मच्छरों से जुड़ी बीमारियों से किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिलती है। इस दौरान लोगों को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, हर साल हमारी सरकारें देशभर के राज्यों में लगातार डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारीयों को कम करने की कोशिश में लगी रहती हैं, पर इस तरह की स्थिति में, मरीजों के ठीक होने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें, कि जो लोग मच्छरों से जुड़ी बीमारियों से काफी ज्यादा पीड़ित होते हैं, दरअसल, उनको तेज बुखार, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और प्लेटलेट्स की कमी जैसी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। 

आम तौर पर, इसलिए ज्यादातर मरीजों को ठीक होने में काफी ज्यादा वक्त लग जाता है। पर, इस स्थिति में, इन दिक्कतों से उबरने के लिए आयुर्वेदिक डाइट टिप्स काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं और इससे मरीजों को रिकवरी में, काफी जल्दी राहत मिल सकती है। ऐसे में, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स में, मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया, ओट्स या रवा उपमा, हरी सब्जियों का शोरबा, मसाले के बिना सूप, आयुर्वेदिक हर्बल ड्रिंक्स, फल और ताजा फलों का जूस आदि शामिल हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  How is Ayurvedic treatment beneficial to treat infertility to increase your conception chances?

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स 

दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि इस दौरान मरीजों को अपनी दवाइयों के साथ-साथ अपनी रोजाना की डाइट पर भी महत्वपूर्ण ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आपको बता दें, कि आयुर्वेद में, आपकी रोजाना की डाइट को ही समस्या के इलाज का एक बहुत बड़ा हिस्सा माना गया है। आम तौर पर, हल्का और आसानी से पचने वाला और साथ में इम्युनिटी को बढ़ाने वाला भोजन शरीर की इलाज प्रक्रिया को काफी ज्यादा तेज करता है। इसलिए, इस तरह की स्थिति में, ज्यादातर मरीजों को जल्दी ठीक होने के लिए आराम और अपनी रोजाना की डाइट पर महत्वपूर्ण ध्यान देना चाहिए। इस स्थिति में, प्लेटलेट्स को बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स में शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

पचने वाला हल्के भोजन का सेवन करें 

बीमारी के दौरान, आसानी से पचने वाली डाइट में इन चीजों को शामिल किया जा सकता है, जैसे कि 

  1. मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन 
  2. दलिया, ओट्स या फिर रवा उपमे का सेवन 
See also  Healthy Hair Secrets - The Ayurveda proven ways to maintain the healthy hair

फल और ताजा फलों का जूस

ज्यादातर, फलों में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो मरीजों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इसमें शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. पपीता
  2. अनार और अमरूद
  3. कीवी और सेब

आयुर्वेदिक हर्बल ड्रिंक्स

दरअसल, आयुर्वेद में कई ऐसी नेचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है, जो आम तौर पर, एक मरीज को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया में हुए बुखार और कमजोरी में राहत प्रदान करती है। जैसे कि 

  1. तुलसी, अदरक और काली मिर्च का हलके काढ़े का सेवन 
  2. हल्दी वाले दूध का सेवन 
  3. गिलोय के रस का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष: डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए ज्यादातर मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर भी महत्वपूर्ण ध्यान देना चाहिए। दवाइयों के साथ आयुर्वेदिक डाइट में मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया, ओट्स या रवा उपमा, हरी सब्जियों का शोरबा, मसाले के बिना सूप, आयुर्वेदिक हर्बल ड्रिंक्स, फल और ताजा फलों का जूस आदि शामिल करने से मरीज की इम्युनिटी और प्लेटलेट्स बढ़ सकते हैं। इस समस्या के दौरान, हर मरीज की स्थिति अलग-अलग हो सकती है, इसलिए किसी भी आयुर्वेदिक दवा का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और अगर आपको भी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कोई समस्या है और आप इस समस्या का समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेद शाला में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

See also  इम्‍युनिटी को बढ़ाने के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक औषधि है कारगर ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1. डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से पीड़त लोगों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों को ज्यादातर, तली हुई, मसालेदार, खट्टी चीज़ें, पैकेज्ड और जंक फूड, ठंडा पानी, आइसक्रीम और ठंडी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

प्रश्न 2. मच्छरों से होने वाली बीमारियों से ठीक होने के लिए कौन से आयुर्वेदिक टिप्स अपनाये जा सकते हैं?

मच्छर से होने वाली बीमारियों से ठीक होने के लिए आप, ताजा और हल्का गर्म भोजन, कम मात्रा में भोजन का सेवन, नींद पूरी करना और आराम करना और इसके साथ ही हल्की वॉक करना जैसे आयुर्वेदिक टिप्स को अपना सकते हैं।