पाचन शक्ति बढ़ाने और पेट संबंधी समस्याओं के लिए बेहतरीन आयुर्वेदिक तरीके !

Understand The Reasons Behind Your Digestive Health Issues
AyurvedicDigestive disorders

पाचन शक्ति बढ़ाने और पेट संबंधी समस्याओं के लिए बेहतरीन आयुर्वेदिक तरीके !

  • April 8, 2024

  • 2399 Views

पाचन शक्ति जोकि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य सेहत के साथ जुडी होती है, पर गलत खाने और मिलावटी चीजों के कारण लोगों में दिन प्रति दिन पाचन क्रिया में खराबी जैसे मामले सुनने को मिल रहें है, पर आयुर्वेद की मदद से कैसे हम पाचन क्रिया से खुद का बचाव कर सकते है इसके बारे में आज के लेख में बात करेंगे ;

क्या है पाचन क्रिया ?

  • पाचन क्रिया का हमारे शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, क्युकी बिना पाचन क्रिया के हमारा शरीर कुछ भी नहीं है। 
  • वहीं अच्छा भोजन खाना जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी होता है उस भोजन का उतनी ही अच्छी तरह से पचना। यदि आप भरपूर हेल्दी डायट (Healthy Diet) लेते है, लेकिन आपका पाचन सही नहीं है तो आपके शरीर को खाए हुए भोजन का पूरा पोषण भी नहीं मिल पाता है, जिससे आपको अपच, गैस, खट्टी डकारें, पेट फूलना, मितली आना, कब्ज इत्यादि की समस्या भी हो सकती है।

पाचन शक्ति को ठीक रखने के लिए आप बेस्ट आयुर्वेदिक क्लिनिक का भी चयन कर सकते है।

See also  Ayurvedic Products For Glowing Skin

 

आयुर्वेद की मदद से पाचन शक्ति को कैसे करें ठीक ?

  • चाय का सेवन तो तक़रीबन सभी करते है, पर अगर आप पाचन क्रिया संबंधी समस्या का सामना कर रहें है, तो इससे बचाव के लिए आपको हर्बल चाय का सेवन करना चाहिए। वहीं इस चाय को बनाने की विधि के बारे में बात करें, तो एक पैन में 2 कप पानी उबालें और उसमे ½ इंच अदरक का तना डालें और इसे 5 मिनट तक उबलने दें, इसके बाद चाय को हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दे और इसमें एक टी बैग डालें, यदि आप पाचन संबंधी समस्या का सामना कर रहें है तो इस उपाय का चयन जरूर करें। 
  • व्यायाम या योग करने से भी आपकी पाचन संबंधी समस्या ठीक हो सकती है। 
  • भोजन से पहले नींबू के रस में थोड़ा-सा अदरक कद्दूकस करके मिला लें और इसमें एक चुटकी काला नमक मिक्स करें, और इस पेस्ट का सेवन करें। 
  • कच्चा और पका हुआ भोजन एक साथ ना करें, यानी खीरे-ककड़ी इत्यादि की सलाद को भोजन के साथ खाने से परहेज करें। 
  • सफेद दही में नमक मिलाकर और इसका रायता बनाकर ना खाएं, बल्कि इस दही का सेवन बिना कुछ मिलाए अलग से करना चाहिए, या आप सिर्फ चीनी मिलाकर भी इसे खा सकते है। 
  • खाना खाते समय कोई और काम ना करें, आपका पूरा ध्यान सिर्फ आपके भोजन पर होना चाहिए।  
  • भोजन के साथ जीरा-हींग का तड़का लगी छाछ का सेवन करने से लाभ होता है। 
  • हरड़ की गोलियां और चूर्ण खाने से भी पाचन बेहतर बनता है। 
  • भोजन के बाद सौंफ और मिश्री खाने से पाचन जल्दी होता है। 
  • समय पर सोने और जागने से पेट में किसी भी तरह की समस्या नहीं उत्पन्न होती। 
  • त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पेट साफ रहता है और पाचन बेहतर बनता है।
  • यदि आपको अपने पाचन शक्ति में किसी भी तरह की परेशानी नहीं चाहिए, तो इसके लिए आप अपने दोपहर के भोजन में ज्यादा सामग्री शामिल करें। और भर पेट भोजन करें। 
See also  बारिश के दिनों में किन चीज़ों से करनी चाहिए परहेज़ और किन चीज़ों का करना चाहिए सेवन

इनमे से किसी भी तरह के उपायों को अपनाने से पहले एक बार बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

सुझाव :

पाचन का दुरुस्त रहना बहुत जरूरी है हमारे हेल्थ के लिए इसलिए अगर आप किसी भी तरह की पाचन संबंधी समस्या का सामना कर रहें है, तो इससे बचाव के लिए आपको संजीवनी आयुर्वेदशाला क्लिनिक का चयन करना चाहिए।

सारांश :

पाचन शक्ति अच्छे से काम करें इसके लिए जरूरी है की आप अपने खान-पान का अच्छे से ध्यान रखें और अगर खान-पान का अच्छे से ध्यान रखने के बाद भी आप इस तरह की समस्या का सामना कर रहें, तो इसके लिए आप उपरोक्त बातों का जरूर ध्यान रखें और स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर जल्द किसी अनुभवी डॉक्टर के संपर्क में आपको आना चाहिए ताकि आपकी पाचन संबंधी समस्या जल्दी ठीक हो सकें।

See also  डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स क्या हो सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें