डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

AyurvedicAyurvedic DoctorHair CareHindi

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

  • December 17, 2025

  • 695 Views

जैसे लोगों को हर मौसम में त्वचा से जुडी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है, वैसे ही लोगों को बालों से जुडी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि बालों में डैंड्रफ। आम तौर पर, सर्दियों के मौसम में हर किसी को बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर सर्दिओं के मौसम में आपको बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या नहीं हुई है, तो आप इसके लिए बहुत ही ज्यादा लकी हो सकते हैं, क्योंकि जानकरी के मुताबिक, लगभग सभी लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक पुरुषों से लेकर महिलाओं तक सभी को बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आज कल डैंड्रफ की समस्या लोगों में काफी ज्यादा आम सी होती जा रही है, जिसकी वजह से लोगों को सिर में खुजली, जलन और बालों के झड़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

ऐसे में, बालों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। दरअसल इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस तरह की स्थिति में, एलोवेरा एक नेचुरल और असरदार उपाय साबित हो सकता है। क्योंकि एलोवेरा में एंटी-फंगल और मॉइस्चराइजिंग जैसे कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो आम तौर पर, हमारी स्कैल्प को साफ रखने और ठंडक प्रदान करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। तो अब इस तरह की समस्या के दौरान कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है, कि इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर, बालों में लगाया जा सकता है? दरअसल, डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा में नींबू का रस, एलोवेरा में शहद, एलोवेरा में दही और एलोवेरा में टी ट्री ऑयल मिलाकर अपनी स्कैल्प पर लगा सकते हैं। एलोवेरा में इन घरेलू चीजों को मिलाने से, स्कैल्प से डैंड्रफ हट जाता है और आपके बालों में नेचुरल शाइन भी आ जाती है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाया जा सकता है?

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए, एलोवेरा में निम्नलिखित घरेलू चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता है, जैसे कि 

  1. एलोवेरा में नींबू का रस 

दरअसल, डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल में 1 से 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपनी स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे बालों में मौजूद डैंड्रफ काफी कम हो जाता है और बाल साफ और बहुत हल्के हो जाते हैं। ऐसा असल में इसलिए होता है, क्योंकि नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड स्कैल्प से गंदगी और फंगल इंफेक्शन को हटाने का काम करता है। यह मिक्सचर डैंड्रफ को कम करता है और बालों को नेचुरल शाइन भी देता है।

  1. एलोवेरा और टी ट्री ऑयल

दरअसल, टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल जैसे कई गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो एलोवेरा के साथ मिलकर बालों को बहुत फायदे पहुंचाते हैं। आम तौर पर, एलोवेरा और टी ट्री ऑयल का यह मिक्सचर स्कैल्प को काफी सेहतमंद और साथ में बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में, डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 4 से 5 बूंद टी ट्री ऑयल की मिलाकर अपनी स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं। दरअसल, इससे बालों में खुजली के साथ -साथ डैंड्रफ की समस्या भी धीरे धीरे खत्म हो जाती है। 

निष्कर्ष: बच्चों से लेकर बड़ों तक पुरुषों से लेकर महिलाओं तक सभी को बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। डैंड्रफ जैसी समस्या आम होने की वजह से, लोगों को सिर में खुजली, जलन और बाल झड़ने जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादातर, सर्दियों के मौसम में, लोगों को डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा के साथ नींबू का रस, शहद, दही और टी ट्री ऑयल को मिलकर अपनी स्कैल्प पर लगा सकते हैं, इससे डैंड्रफ कम, बाल नेचुरली शाइनी, हेल्दी और मजबूत बनते हैं। आप इनमें से किसी भी मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार करें और कम से कम 30 मिनट तक के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। स्कैल्प की त्वचा सेंसिटिव या फिर एलर्जी होने पर आप एक बार इसको स्कैल्प पर थोड़ी सी जगह पर लगाकर टेस्ट करें। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी या फिर अगर आपको भी बालों से जुड़ी कोई समस्या है, जिसका आम समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेद शाला में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Hair Care

गर्मियों में बालों को तेज गर्मी से बचाने के लिए क्या करें?

  • April 15, 2024

  • 1469 Views

गर्मी आराम से शुरू होती है लेकिन जब एक दम से तापमान बढ़ जाता है तो यह शरीर तो खराब करता ही है साथ में बालों को भी चूस लेता है। गर्मियों से पहले अच्छी तरह से योजना बनाना और बालों की देखभाल के लिए सही सावधानियां आपके कीमती बालों को भीषण गर्मी से बचाने में मदद कर सकती हैं। 

 

गर्म हवा और सूरज की यूवी किरणें यह आपके बालों की सबसे बाहरी परत – क्यूटिकल – को नुकसान पहुंचा सकता है। छल्ली खुरदरी हो जाती है और नमी को आकर्षित करने के लिए सूज सकती है। इससे बाल उलझने लगते हैं। घुंघराले बाल शुष्क, असहनीय और टूटने वाले होते हैं। अतिरिक्त नमी और पसीने के कारण गर्मियों में आपके बाल झड़ सकते हैं और उनका घनत्व कम हो सकता है। गर्मियों में होने वाले बालों की समस्याए और इससे कैसे बचा जाए: 

  • दो मुहे बाल और रूखापन 

उच्च तापमान और गर्म हवाओं से होने वाले दो मुहे बाल होने का कारण यह है कि आपकी खोपड़ी में से निकलने वाला कुदरती तेल, आपके लम्बे बालों के सिखर तक नहीं पहूँचता। इसके अलावा, सूरज की तेज़ किरणें आपके बालों से नमी चुरा सकती हैं, और रूखेपन और दोमुंहे बालों का कारण बन सकती हैं। बालों के दोमुंहे बालों और रूखेपन से बचने के लिए गर्मियों में सबसे अच्छे बालों के सुझावों में से एक यह है कि अपने बालों को अधिक धोने से बचें और इसे नियमित रूप से ट्रिम करवाएं।

  • बालों का झड़ना

युवी की किरणें आपकी खोपड़ी और बालों के किनारों की कुदरती नमी को बाधा लगा देती है जिससे ऐसे ही छोड़ा जाता है और बल कमज़ोर और फिर हेरफल का शिकार बन जाते है। गर्मी में ठंडे रहने के लिए  एयर कंडीशनर का प्रयोग यह आपके बालों से नमी भी छीन सकता है और इसे शुष्क, भंगुर और टूटने के प्रति संवेदनशील बना सकता है। इस मौसम में अपने बालों की देखभाल के लिए गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए एक सुझाव यह है कि इसे जितना संभव हो सके बांध कर रखें और ढक कर रखें, खासकर जब आप बाहर निकल रहे हों। हालांकि, टाइट पोनीटेल या टाइट जूड़ा न बनाएँ क्योंकि इससे आपके बालों पर दबाव पड़ सकता है और बाल झड़ने लग सकते हैं।   

  • उलझे हुए बाल

गर्मियों में उच्च होम्स, बाल शाफ्ट हवा से अत्यधिक नमी को अवशोषित करने का कारण बनता है। इससे बालों को चिकना और रेशमी बनाए रखने वाले रासायनिक बंधन टूट जाते हैं, जिससे बाल रूखे, उलझे हुए, घुंघराले और असहनीय हो जाते हैं। जिन लोगों के बाल लहराते या घुंघराले होते हैं उन्हें इस स्थिति का खतरा अधिक होता है। घुंघराले बालों से बचने के लिए ग्रीष्मकालीन बालों के लिए एक युक्ति यह है कि हीट स्टाइलिंग उपकरणों के उपयोग को रोका जाए और सीमित किया जाए।

  • तैलीय बाल

गर्मियों में अत्यधिक पसीना आने के साथ-साथ सीबम के अत्यधिक उत्पादन के कारण आपके सिर की त्वचा तैलीय और चिपचिपी हो सकती है। तैलीय खोपड़ी में खुजली होने का खतरा होता है और पपड़ीदारपन का अनुभव हो सकता है। गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए एक आसान लेकिन प्रभावी टिप को ध्यान में रखना है कि अपने बालों को नियमित रूप से धोएं और बालों की उचित देखभाल की दिनचर्या का पालन करें।

 

इस गर्मी में अपने बालों को कैसे स्वस्थ रखें?

  •  बाहर जाने लगे कोई टोपी या स्कार्फ़ पहनकर जाए ताकि सीधी धुप सिर पर न पड़े। 
  •  आजकल बालों की देखभाल करने वाले उत्पाद ऐसे तत्वों के साथ आते हैं जो हानिकारक पराबैंगनी विकिरण (यूवी किरणों) के खिलाफ प्रभावी होते हैं। लेकिन यूवी सुरक्षा वाले शैंपू का नुकसान यह है कि वे जहरीले रसायनों से भरे होते हैं
  • अपने आप को हाइड्रेट रखें। अपने बालों को नमी प्रदान करने के लिए गर्मियों में खूब पानी और ठंडे तरल पदार्थ पिएं।
  • तेल की मसाज नारियल तेल, जैतून का तेल या मीठे बादाम के तेल जैसे तेलों से मालिश करने से खोपड़ी में रक्त परिसंचरण बढ़ सकता है और आपके बालों को नमी मिल सकती है।

ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल का उपयोग कम से कम करें। गर्मी मौजूदा गर्मी को बढ़ा सकती है और आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।