Benefits of Tulsi for Health and Wellness

Fresh Tulsi leaves and dried Tulsi in bowls for health benefits.
Hindi

Benefits of Tulsi for Health and Wellness

  • February 19, 2026

  • 556 Views

आयुर्वेद के अनुसार तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों के इलाज में लाभदायक साबित होते हैं। इसके अलावा, तुलसी को एक बहुत ही चमत्कारी जड़ी-बूटी माना जाता है, जो शरीर की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि तुलसी की तासीर काफी ज्यादा गर्म होती है, जो सर्दियों में होने वाली समस्याओं में मददगार साबित होती है। इस में, कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर से जुड़ी हर बीमारी के लिए कारगर होते हैं। तुलसी का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, और यह कई तरह की समस्याओं को भी दूर कर सकता है, जिस में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करना, तनाव कम करना, पाचन संबंधी समस्याओं में मदद करना और रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए फायदेमंद होना शामिल है। इसके अलावा, तुलसी कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से भी बचाता है। सर्दियों में किसी भी तरह की बीमारियों से मुक्त रहने के लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में तुलसी का सेवन शामिल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना तुलसी के पत्तों को चबाना या फिर इसका काढ़ा बनाकर पीना लाभदायक होता है। आईये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

इन समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकती है तुलसी 

  1. सर्दी-जुकाम और खांसी में मददगार 
See also  दिल की देखभाल के लिए 5 आयुर्वेदिक उपाय, जानें डॉक्टर से

दरअसल, सर्दियों में हर व्यक्ति को खांसी, जुकाम और सर्दी जैसी समस्या होना काफ़ी ज्याद आम होता है। आम तौर पर, अगर आपको भी सर्दियों में खांसी, जुकाम और सर्दी जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आपको अपनी डाइट में तुलसी का सेवन जरूर शामिल करना चाहिए। असल में, तुलसी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो एक व्यक्ति के शरीर को न केवल फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। इसके अलावा, तुलसी शरीर को बहुत सी समस्याओं से बचाने में आपकी काफी ज्यादा मदद करती हैं 

  1. तनाव और चिंता कम करने में फायदेमंद 

सर्दियों में अक्सर देखा जाता है, कि लोगों का तनाव और चिंताएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। अगर आपको भी सर्दियों के मौसम में तनाव और चिंता जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इसके लिए तुलसी काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकती है। तुलसी में पाए जाने वाले गुण तनाव और चिंता को कम करने में काफी ज्यादा मदद प्रदान करते हैं। इसके अलावा तुलसी का सेवन मन को शांत और साथ में डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से लड़ने में काफी ज्यादा सहायता करता है 

  1. सांस के इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार 

आज इस बात से कोई भी अनजान नहीं है, कि सर्दियों में वातावरण ठंडा होने की वजह से लोगों को सांस से जुड़ी तरह- तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे जीवनशैली काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती है। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में फेफड़ों या फिर सांस से जुड़ी तरह -तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए तुलसी का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, तुलसी ब्रोंकाइटिस और फ्लू के लक्षणों छुटकारा दिलाने में काफी ज्यादा मदद प्रदान करती है। इसलिए, इस तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में तुलसी का सेवन शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी का काढ़ा भी गले और फेफड़ों में जमी बलगम को दूर करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। 

  1. पाचन से जुड़ी समस्याएं को दूर करने में मददगार 
See also  डॉक्टर रविंद्रा वात्स्यायन ने बताया आयुर्वेद से जुडी ऐसी टिप्स जो करता है इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद

आम तौर पर, आज के समय में ज्यादातर लोग अपने काम में बिजी रहने की वजह से अपनी सेहत के ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं और अपना पेट भरने के लिए सर्दियों में ज्यादातर फास्ट फूड्स और मसालेदार खाने का सेवन कर लेते हैं, जो पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है। इस तरह की समस्या के दौरान तुलसी का सेवन करना काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। तुलसी के सेवन से न केवल गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि इससे भूख न लगने जैसी समस्या भी दूर हो सकती है। इसलिए रोजाना की डाइट में तुलसी का सेवन जरूर शामिल करें। 

  1. डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक 
See also  क्या पीसीओडी में गर्भवती होना संभव है ?

आज के समय में लोगों में डायबिटीज जैसी समस्या को काफी आम देखा जा सकता है। डायबिटीज जैसी समस्या से बचाव के लिए रोजाना तुलसी का सेवन काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। तुलसी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा मदद प्रदान कर सकता है। 

निष्कर्ष: तुलसी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद प्रदान करती है। तुलसी हर घर में आम पाई जा सकती है। तुलसी एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो न केवल पाचन से जुड़ी तरह- तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद प्रदान करती है, बल्कि यह शरीर को होने वाले तरह- तरह के रोगों से भी बचाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। तुलसी का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी काफी मदद प्रदान करता है। कुल मिलाकर तुलसी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रखती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और शरीर से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेद शाला में जाकर आपकी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।