डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

what-can-be-mixed-with-aloe-vera-to-get-rid-of-dandruff
AyurvedicAyurvedic DoctorHair CareHindi

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

  • December 17, 2025

  • 1009 Views

जैसे लोगों को हर मौसम में त्वचा से जुडी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है, वैसे ही लोगों को बालों से जुडी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि बालों में डैंड्रफ। आम तौर पर, सर्दियों के मौसम में हर किसी को बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर सर्दिओं के मौसम में आपको बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या नहीं हुई है, तो आप इसके लिए बहुत ही ज्यादा लकी हो सकते हैं, क्योंकि जानकरी के मुताबिक, लगभग सभी लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक पुरुषों से लेकर महिलाओं तक सभी को बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आज कल डैंड्रफ की समस्या लोगों में काफी ज्यादा आम सी होती जा रही है, जिसकी वजह से लोगों को सिर में खुजली, जलन और बालों के झड़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

ऐसे में, बालों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। दरअसल इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस तरह की स्थिति में, एलोवेरा एक नेचुरल और असरदार उपाय साबित हो सकता है। क्योंकि एलोवेरा में एंटी-फंगल और मॉइस्चराइजिंग जैसे कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो आम तौर पर, हमारी स्कैल्प को साफ रखने और ठंडक प्रदान करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। तो अब इस तरह की समस्या के दौरान कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है, कि इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर, बालों में लगाया जा सकता है? दरअसल, डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा में नींबू का रस, एलोवेरा में शहद, एलोवेरा में दही और एलोवेरा में टी ट्री ऑयल मिलाकर अपनी स्कैल्प पर लगा सकते हैं। एलोवेरा में इन घरेलू चीजों को मिलाने से, स्कैल्प से डैंड्रफ हट जाता है और आपके बालों में नेचुरल शाइन भी आ जाती है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  A guide to morning ayurvedic rituals.

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाया जा सकता है?

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए, एलोवेरा में निम्नलिखित घरेलू चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता है, जैसे कि 

  1. एलोवेरा में नींबू का रस 

दरअसल, डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल में 1 से 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपनी स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे बालों में मौजूद डैंड्रफ काफी कम हो जाता है और बाल साफ और बहुत हल्के हो जाते हैं। ऐसा असल में इसलिए होता है, क्योंकि नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड स्कैल्प से गंदगी और फंगल इंफेक्शन को हटाने का काम करता है। यह मिक्सचर डैंड्रफ को कम करता है और बालों को नेचुरल शाइन भी देता है।

  1. एलोवेरा और टी ट्री ऑयल
See also  How does Ayurveda aim at strengthening the immunity of the children?

दरअसल, टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल जैसे कई गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो एलोवेरा के साथ मिलकर बालों को बहुत फायदे पहुंचाते हैं। आम तौर पर, एलोवेरा और टी ट्री ऑयल का यह मिक्सचर स्कैल्प को काफी सेहतमंद और साथ में बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में, डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 4 से 5 बूंद टी ट्री ऑयल की मिलाकर अपनी स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं। दरअसल, इससे बालों में खुजली के साथ -साथ डैंड्रफ की समस्या भी धीरे धीरे खत्म हो जाती है। 

See also  Understanding How Ayurveda Benefits Different Skin Problems

निष्कर्ष: बच्चों से लेकर बड़ों तक पुरुषों से लेकर महिलाओं तक सभी को बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। डैंड्रफ जैसी समस्या आम होने की वजह से, लोगों को सिर में खुजली, जलन और बाल झड़ने जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादातर, सर्दियों के मौसम में, लोगों को डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा के साथ नींबू का रस, शहद, दही और टी ट्री ऑयल को मिलकर अपनी स्कैल्प पर लगा सकते हैं, इससे डैंड्रफ कम, बाल नेचुरली शाइनी, हेल्दी और मजबूत बनते हैं। आप इनमें से किसी भी मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार करें और कम से कम 30 मिनट तक के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। स्कैल्प की त्वचा सेंसिटिव या फिर एलर्जी होने पर आप एक बार इसको स्कैल्प पर थोड़ी सी जगह पर लगाकर टेस्ट करें। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी या फिर अगर आपको भी बालों से जुड़ी कोई समस्या है, जिसका आम समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेद शाला में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।