पिंक साल्ट क्या है? इसे सेहतमंद क्यों माना जाता है और आयुर्वेद नमक के बारे में क्या कहता है, जानिए डॉक्टर से

Pink Himalayan salt crystals on a wooden spice board with natural ingredients at Sanjivani Ayurved Shala.
AyurvedicAyurvedic DoctorAyurvedic treatment

पिंक साल्ट क्या है? इसे सेहतमंद क्यों माना जाता है और आयुर्वेद नमक के बारे में क्या कहता है, जानिए डॉक्टर से

  • November 20, 2025

  • 398 Views

आपको बता दें, कि भारत में लगभग 94.3 प्रतिशत घरों में काफी ज्यादा आयोडीन वाले नमक का इस्तेमाल किया जाता है। आम तौर पर, जैसे कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट में लिखा गया है। दरअसल, इससे इस बात का पता चलता है, कि भारत में लोग नमक के द्वारा आयोडीन की काफी मात्रा प्राप्त कर रहे हैं, आम तौर पर, जिसकी सहायता से थायराइड से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक रोका और ठीक किया जा सकता है। पर क्या वाकई खाने में, पिंक सॉल्ट का इस्तेमाल करना सेहतमंद होता है? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि आखिर पिंक साल्ट क्या होता है और आखिर आयुर्वेद नमक के बारे में क्या कहता है? 

पिंक साल्ट क्या है?

अपने अक्सर यह देखा होगा, कि पहले लोग साधारण नमक का इस्तेमाल करते थे, पर अब ज्यादातर लोगों के घरों में साधारण नमक की जगह पिंक सॉल्ट यानी कि सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाने लगा है। असल में, यह नमक दिखने में हलके गुलाबी रंग का होता है और इसकी वजह से ही इसको हिमालयन पिंक साल्ट के नाम से जाना जाता है। आम तौर पर, इसमें ज्यादातर कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कुछ महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं, पर यह बहुत ही कम मात्रा में ही होते हैं। आपको बता दें, कि इसका स्वाद आम नमक जितना तेज नहीं होता है, पर यह हल्का और खाने में थोड़ा मीठा हो सकता है। आम तौर पर, इस को अक्सर सेहतमंद माना जाता है, क्योंकि यह कम रिफाइंड होता है और कुदरती माना जाता है। 

See also  Ayurvedic Remedies and Dietary Approaches for Naturally Managing Stress.

लोग द्वारा इसे इतना सेहतमंद क्यों माना जाता है?

आम तौर पर, लोगों द्वारा इस को सेहतमंद इसलिए माना जाता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों का मानना है, कि इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर को विशेष रूप से लाभ प्रदान करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसके साथ यह भी कहा जाता है, कि पिंक सॉल्ट शरीर से जहरीले पदार्थों को डिटॉक्स और उनको दूर करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। इसी तरह कुछ लोगों का मानना है, कि टेबल साल्ट की तुलना में इसमें बहुत ही कम सोडियम पाया जाता है, इसलिए दिल की सेहत के लिए यह अच्छा होता है। 

आयुर्वेद नमक के बारे में क्या कहता है?

तो चलिए अब बात करते हैं, आयुर्वेद की, कि आयुर्वेद नमक के बारे में क्या कहता है, तो आपको इसके बारे में बता दें कि आयुर्वेद नमक को न केवल स्वाद बढ़ाने वाला पदार्थ मानता है, बल्कि इसे नमक के रस की श्रेणी में भी रखता है। 

See also  What is Liver Cirrhosis and how does Ayurvedic Sciences help to deal with it?

आयुर्वेद में नमक के रस का महत्व

आपको बता दें, कि आयुर्वेद के अनुसार नमक असल में, एक व्यक्ति की भूख को बढ़ाने, पाचन को सुधारने और खाने के स्वाद को संतुलित करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। आम तौर पर, यह हमारे शरीर में वात दोष को काफी ज्यादा कम करने में मदद करता है और हमारे खाने को आसानी से पचने लायक बनाता है।

आयुर्वेद में संतुलित मात्रा में नमक का उपयोग

दरअसल, इसके बारे में आयुर्वेद कहता है, कि नमक सेहत के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है, पर इस का संतुलन काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आपको बता दें, कि न तो नमक को अपने खाने से पूरी तरह से अलग करना चाहिए और न ही खाने में इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आम तौर पर, सही मात्रा में खाया जाने वाला नमक असल में शरीर के रस, धातु और ऊर्जा को संतुलित रखता है। 

ज़्यादा या कम नमक के नुकसान

दरअसल, इस तरह की स्थिति में, आयुर्वेद का सीधा और साफ़ सन्देश यही है, कि नमक बेशक शरीर के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, पर अपने शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इसका सही चुनाव और संतुलन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, जैसे कि 

  1. अगर आप काफी ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर में कई तरह की समस्यायों, जैसे कि रक्तचाप, त्वचा से जुडी समस्याएँ और दिल की बिमारिओं को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है। 
  2. अगर आप अपने खाने में किसी भी तरह से नमक का इस्तेमाल नहीं करते हैं, मतलब आप नमक बिल्कुल नहीं खाते हैं, तो इससे कमजोरी, थकान और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
See also  Benefits Of Ayurveda For Skin

निष्कर्ष

पिंक सॉल्ट दिखने में हलके गुलाबी रंग का होता है और इसकी वजह से ही इसको हिमालयन पिंक सॉल्ट के नाम से जाना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कुछ महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं, पर यह बहुत ही कम मात्रा में ही होते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है, कि इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर को विशेष रूप से लाभ प्रदान करते हैं और यह शरीर से जहरीले पदार्थों को डिटॉक्स करता है। इसलिए लोगों द्वारा इसे सेहतमंद माना जाता है। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इसका सही चुनाव और संतुलन बहुत जरूरी होता है। अगर आपको ज्यादा नमक के कारण किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आप इसका इलाज और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेदशाला के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।