सूजी हुई आंखों से राहत पाने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Herbal medicinal herbs in a mortar bowl for natural fertility boost.
Hindi

सूजी हुई आंखों से राहत पाने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

  • April 17, 2026

  • 12 Views

दरअसल, दिनभर की थकान और रोजाना बिना रुके काम करने की वजह से हमारी  आंखें काफी ज्यादा तकलीफ झेलती हैं।  आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होती हैं, जो काफी ज्यादा नाजुक होती हैं, इसलिए इन का महत्वपूर्ण ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आंखों में आने वाली किसी भी तरह की परेशानी की वजह से लोगों के रोजाना के काम काफी ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं और कई मामलों में अच्छे तरीके से नींद भी नहीं आती है। आज के समय में, आधे से ज्यादा लोग आंखों में होने वाली सूजन से परेशान हैं। ज्यादातर लोग आंखों से जुड़ी ऐसी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं और समय पर इलाज नहीं करवाते हैं, जिससे कि आगे चलकर उन को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

काम के चलते हमारी  आंखें काफी ज्यादा थक जाती हैं, जिससे कि आंखों को काफी ज्यादा सफर करना पड़ता है। आम तौर पर, इसी के चलते रात को सोकर सुबह उठने के बाद बहुत से लोगों की  आंखें सूजी और बेजान सी नजर आती हैं, जिससे कि लोगों को काफी दिक्कत आती है। ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता है, कि आंखों में होने वाली सूजन की वास्तविक वजह क्या होती है। पर, कई लोगों का मानना है, कि यह समस्या नींद की कमी, एलर्जी, किसी काम या फिर किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर होने वाले तनाव की वजह से होती है। इस समस्या के चलते के यह कारण काफी ज्यादा आम हैं, पर इन में से एक और कारण जिसकी वजह से आपको आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और वो है, थायरॉयड ग्रंथि। इसके कारण आपको आंखों में सूजन, सूखापन और लालिमा और जलन जैसी समस्या हो सकती है। इस तरह की समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए और आंखों को लंबे वक्त तक सेहतमंद रखने के लिए आंखों की अच्छे से देखभाल करना, समस्या की शुरुआती पहचान करना और समय-समय पर आंखों की जांच कराना महत्वपूर्ण होता है। 

See also  जानिए पुरुषों में यौन स्वास्थ्य को कैसे बरकरार रखेंगे आयुर्वेदिक उपचार !

सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आंखों में होने वाली सूजन के बहुत से कारण हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत पाने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, चाहे फिर वो आंखों में होने वाली सूजन ही क्यों न हो। डॉक्टरी इलाज के साथ -साथ आंखों में होने वाली सूजन को कुछ घरेलू उपायों की सहायता से भी ठीक किया जा सकता है, जिसमें ठंडी सिकाई करना, टी बैग्स का इस्तेमाल करना, नियमित शरीर को हाइड्रेट रखना, एलर्जी का इलाज करना, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना और पर्याप्त नींद लेना शामिल होता है। आंखों से जुड़ी कोई भी गंभीर समस्या होने पर इन का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  टाइफाइड के किन 3 बड़े मिथकों पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए भरोसा? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आंखों की गंभीर समस्याओं के संकेत क्या हो सकते हैं?

आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. अचानक से या फिर काफी लंबे वक्त तक पलकों में सूजन की समस्या बनी रहना। 
  2. हर वक्त आंखों का लाल रहना। 
  3. आंखों में जलन और आंखों से पानी आना। 
  4. रोशनी के प्रति सेंसिटिविटी होना। 
  5. आंखों के टेक्सचर में साफ बदलाव नज़र आना। 
  6. देखने और आंखों को बंद करने पर काफी ज्यादा दिक्कत महसूस होना। 

अगर यह लक्षण आपकी आंखों में लगातार और काफी लंबे वक्त तक बने रहते हैं, तो आपके लिए इन्हें नाजज़रांदाज करना काफी ज्यादा मुश्कलात पैदा कर सकता है। इसलिए, वक्त पर पहचान और इलाज आगे चलकर होने वाली समस्या से आपकी रक्षा कर सकता है। 

सूजी हुई आंखों से राहत पाने के घरेलू उपाय!

अगर आप आंखों में होने वाली सूजन की समस्या से काफी ज्यादा परेशान हैं और इस समस्या का तुरंत समाधान चाहते हैं, तो आप इसके इलाज के साथ- साथ कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। वह घरेलू उपाय निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, 

  1. ठंडी सिकाई करना 

आंखों में होने वाली सूजन को कम करने के लिए आप अपनी आंखों की ठंडी सिकाई कर सकते हैं। यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए आप पहले एक साफ़ कपडे को लें और उसको ठंडे पानी में भिगोकर कम से कम 5 से 10 मिनट तक के लिए अपनी बंद पलकों पर रखें और आंखों की सूजन में फर्क महसूस करें। 

  1. टी बैग्स का इस्तेमाल करना 
See also  दिल की देखभाल के लिए 5 आयुर्वेदिक उपाय, जानें डॉक्टर से

हालांकि, आंखों में होने वाली सूजन को कम करने के लिए ठंडे और इस्तेमाल किए गए टी बैग्स का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

  1. शरीर को हाइड्रेट रखना 

शरीर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते हैं, तो ऐसे में डिहाइड्रेशन की वजह से आंखों में होने वाली सूजन की समस्या से अपना बचाव किया जा सकता है। 

  1. एलर्जी का इलाज करना 

बहुत से मामलों में, एलर्जी की वजह से भी आंखों में सूजन हो सकती है, जिसके लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। दरअसल, अगर एलर्जी के कारण आपकी आंखों में सूजन की समस्या हो रही है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले एलर्जी का इलाज करना महत्वपूर्ण होता है। 

निष्कर्ष: कुल मिलाकर आंखों में सूजन आम है, जिसके कई कारणों के साथ- साथ थायराइड भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। लेख में बताए गए घरेलू उपायों से आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेद शाला के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।