आयुर्वेदाचार्य से जानें, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स

Fresh herbal Ayurvedic medicines and natural skincare products for holistic health.
AyurvedicAyurvedic DoctorHindi

आयुर्वेदाचार्य से जानें, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स

  • November 6, 2025

  • 1342 Views

दरअसल, पुरे देशभर में, अगस्त के महीने में लगातार बारिश होती है और इसी महीने में मच्छरों की पैदावार बढ़ जाती है। जिससे कि, कई तरह की सेहत समस्यायों में बढ़ोतरी होती है और बिमारिओं से बिल्कुल भी रहत नहीं मिलती है। आमतौर पर, पूरे देश भर में, मच्छरों की वजह से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती है और इस दौरान ज्यादातर मरीजों को रिकवरी में समस्या होती है। आपको बता दें, कि मच्छरों से जुड़ी बीमारियों से पीड़त मरीजों को बहुत ही ज्यादा तेज बुखार जोड़ों और मांसपेशियों में काफी ज्यादा दर्द, कमजोरी और साथ ही प्लेटलेट्स की कमी होना जैसी कई गंभीर समस्याएं होती हैं। दरअसल, इस तरह की स्थिति के कारण मरीज को रिकवर होने के लिए काफी ज्यादा समय लग जाता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिकवरी में, आयुर्वेदिक डाइट टिप्स, मरीजों को बहुत ही ज्यादा जल्दी राहत प्रदान कर सकते हैं। तो आइये इस लेख के माध्यम से इन आयुर्वेदिक डाइट टिप्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। 

आयुर्वेदिक तरीकों से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से करें रिकवरी 

डॉक्टर के अनुसार, इस तरह की बीमारियों में दवाइयों के साथ- साथ मरीजों को अपने खाने-पीने पर भी ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। दरअसल, आयुर्वेद में, आहार को ही उपचार का एक बड़ा हिस्सा माना जाता है। बता दें, कि हल्के, सुपाच्य और हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने वाले भोजन असल में, शरीर की उपचार प्रक्रिया को काफी ज्यादा तेज़ करते हैं। इसलिए पीड़ित मरीज को जल्दी ठीक होने के लिए अपनी डाइट और आराम दोनों पर सावधानीपूर्वक ध्यान देना चाहिए। आप इस दौरान इस तरह के भोजन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे कि 

See also  What Are The Surprising Benefits Of Kalmegh And Bhumi Amla?

पचने वाला हल्का भोजन 

बीमारी के दौरान, डाइजेशन कमजोर हो जाता है और इस दौरान, आसानी से पचने वाले भोजन को ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जैसे कि 

  1. मूंग दाल की खिचड़ी
  2. दलिया, ओट्स या मसाले के बिना वाला सूप

ताजे फल

आम तौर पर, फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो मरीज को जल्द रिकवर होने में काफी ज्यादा मदद करते हैं। अपनी डाइट में आप इन फलों को शामिल कर सकते हैं, जैसे कि 

  1. पपीता: पपीता प्लेटलेट्स को बढ़ाने में काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। 
  1. अनार और अमरूद: इन फलों का सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है। 
  1. कीवी और सेब: यह दोनों फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। 
  1. नारियल पानी: आमतौर पर, यह हमारे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में लाभदायक होता है। 
See also  How To Use Patharchatta To Get Natural Relief From Kidney Stones? Scroll To Know

आयुर्वेदिक हर्बल ड्रिंक्स

दरअसल, आयुर्वेद में कई तरह के पेय पदार्थ उपलब्ध हैं, जो आमतौर पर, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी समस्या में होने वाले बुखार और साथ ही कमजोरी में राहत प्रदान करता है। 

  1. तुलसी, अदरक और काली मिर्च का हल्का काढ़ा
  2. हल्दी वाला दूध

ताकत और ऊर्जा प्रदान करने वाले भोजन 

दरअसल, मच्छरों से होने वाली बीमारियों की वजह से मरीजों में काफी लम्बे वक्त तक के लिए कमजोरी बनी रहती है। इसलिए इस दौरान, इस तरह के भोजन का सेवन करना चाहिए, जो आपको ताकत और ऊर्जा प्रदान कर सके। जैसे कि 

  1. देसी घी 
  2. खजूर और मुनक्का
  3. च्यवनप्राश (डॉक्टर की सलाह पर लें।)

मच्छरों से जुड़ी बीमारियों से ठीक होने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स

डॉक्टर के अनुसार, मरीजों को अपने आहार के साथ- साथ कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को भी अपनाना चाहिए, इससे रिकवरी तेज होती है। जैसे कि 

  1. भोजन ताजा और हल्का गर्म खाना चाहिए।
  2. रिकवरी में पूरी नींद और आराम करना चाहिए।
See also  How effective is the Ayurvedic treatment for respiratory allergy?

निष्कर्ष:

दरअसल, बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाले डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी समस्याओं से ठीक होने के लिए दवाइयों के साथ-साथ, अपने खान पान और जीवन शैली पर भी ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही, आयुर्वेदिक डाइट टिप्स का पालन करने से, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से पीड़ित मरीज की इम्युनिटी और प्लेटलेट्स में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान, सभी की स्थिति एक जैसी नहीं होती है, इसलिए इस दौरान किसी भी आयुर्वेदिक दवा लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। अगर आपको भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर आपको मच्छरों से डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया हो गया है और आप इसका आयुर्वेदिक इलाज ढूंढ रहे हैं, तो आप अजा ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेदशाला में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके डॉक्टर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।