गलत तरीके से त्रिफला पाउडर का सेवन करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें त्रिफला पाउडर लेने का सही समय क्या है?

Hindi

गलत तरीके से त्रिफला पाउडर का सेवन करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें त्रिफला पाउडर लेने का सही समय क्या है?

  • January 12, 2026

  • 345 Views

आयुर्वेद में, त्रिफला को कई तरह की समस्याओं के लिए बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली बताया गया है। आम तौर पर, इस को एक संपूर्ण औषधि के रूप में देखा जाता है, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इसमें त्रि यानी कि तीन और फला यानी कि फल होता है, जिसका असल में अर्थ यह होता है, कि त्रिफला पाउडर को तीन औषधीय फलों से मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें हरड़, बहेड़ा और आंवला जैसे फल शामिल होते हैं। आम तौर पर त्रिफला पाउडर तैयार करने के लिए, इन तीनों को पहले सुखाया जाता है और फिर पाउडर बनाया जाता है और फिर तीनों को मिलाकर एक शानदार त्रिफला पाउडर बनाया जाता है। 

दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार त्रिफला पाउडर का सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने, कब्ज से राहत प्रदान करने और वजह को नियमित रखने के लिए किया जा सकता है। आपको बता दें, कि ज्यादातर लोग त्रिफला पाउडर का सेवन किसी भी समय और कितना भी कर लेते हैं, जबकि गलत तरीके से इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इस लिए, त्रिफला पाउडर का सेवन सही तरीके से करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। 

दरअसल, गलत तरीके से त्रिफला पाउडर का सेवन करना सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है, जिसमें आपको दस्त लगना, शरीर में पानी की कमी होना, शरीर में काफी ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस होना, पेट में जलन और एसिडिटी होना जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके इलावा, अगर आपको पित्त दोष जैसी किसी भी तरह की कोई समस्या है, तो आपको त्रिफला को खाली पेट बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर आपको सीने में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, लो ब्लड प्रेशर का सामना कर रहे व्यक्तियों को भी इसका सेवन करने पर समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान त्रिफला पाउडर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर और दूध पिलाने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। त्रिफला पाउडर का सेवन करने का सही तरीका सुबह खाली पेट, रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

त्रिफला पाउडर का सेवन करने का सही समय 

  1. सुबह खाली पेट

दरअसल, जो लोग अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, या फिर अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए रोज़ सुबह खाली पेट त्रिफला पाउडर का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह वजन कम करने में काफी ज्यादा मदद करता है। दरअसल, इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को अच्छे से मिलाएं और इस को पी लें। दरअसल इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलती है। 

  1. भोजन के बाद 

आम तौर पर, अगर आपको रोजाना गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आप खाना खाने के बाद त्रिफला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए क़ाफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है और आपको इस तरह की समस्यायों से भी राहत प्रदान कर सकता है। असल में, खाना खाने के बाद त्रिफला पाउडर का सेवन कम मात्रा में किया जाना सबसे ज्यादा बेहतर होता है। 

  1. रात को सोने से पहले

असल में, त्रिफला पाउडर को कब्ज जैसी समस्याओं के लिए काफी ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है, इसलिए अगर आपको कब्ज से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या रहती है, तो आप इससे राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले त्रिफला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। त्रिफला पाउडर का सेवन एक गिलास गुनगुने दूध या पानी के साथ किया जा सकता है। दरअसल, रात को 30 से 40 मिनट पहले त्रिफला पाउडर का सेवन करना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। 

निष्कर्ष: दरअसल, गलत तरीके से त्रिफला पाउडर का सेवन करना सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए, इसका सेवन सही समय पर और सही तरीके से करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। रोजाना 2 चम्मच से ज्यादा त्रिफला पाउडर का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, त्रिफला पाउडर का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने, कब्ज दूर करने और अपने शरीर के वजन को कंट्रोल में रखने के लिए किया जा सकता है। इस तरह की स्थिति में, अगर आपको स्वस्थ से जुडी किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना त्रिफला चूर्ण का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन करने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। सुबह खाली पेट, रात को सोने से पहले और भोजन के बाद त्रिफला पाउडर का सेवन किया जा सकता है। इसके बारे में, ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और किसी भी तरह की समस्या का आयुर्वेदिक समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेद शाला में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Hindi

सर्दियों में सोने से पहले भुने हुए खजूर का सेवन क्यों करना आवश्यक होता है? डॉक्टर से जानें इसके फायदों के बारे में

  • January 1, 2026

  • 313 Views

दरअसल, सर्दियों के मौसम में लोगों कई तरह की समस्यों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह सर्दी के हर दिन परेशान और समस्या से जूझते हुए नज़र आते हैं। आम तौर पर, सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग खांसी, जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों का शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी इम्यूनिटी बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाती है, जिस का सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। असल में, इस तरह की स्थिति में अगर आप अपनी डाइट में कुछ गर्म चीजों को शामिल करते हैं, तो इन की मदद से आप कई तरह की सेहत से जुड़ी दिक्कतों से खुद को बचा सकते हैं। 

आम तौर पर, सर्दियों के मौसम में अगर आप अपनी डाइट में भुने हुए खजूर को शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं, क्योंकि भुने हुए खजूर का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए, सर्दियों में सोने से पहले भुने हुए खजूर का सेवन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि, विशेष तौर पर सर्द रातों में भुने हुए खजूर का सेवन शरीर को गर्म रखने का एक देसी और कारगर तरीका माना जाता है, जो सेहत को कई प्रकार के फायदे प्रदान करता है। दरअसल, अगर आप सोने से पहले भुने हुए खजूर का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर इसमें मौजूद पोषक तत्वों को अच्छे तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका सेवन हल्के गुनगुने दूध के साथ किया जा सकता  है। रोजाना इसका सेवन कई तरह के फायदों को प्रदान कर सकता है, जिसमें एनर्जी बूस्ट होना, कब्ज से राहत मिलना, फर्टिलिटी बढ़ना, गर्भाशय मजबूत होना और पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होना जैसे फायदे शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, इससे न सिर्फ आपकी फर्टिलिटी बेहतर होती है, बल्कि इससे आपके हार्मोन भी संतुलित रहते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

सर्दियों में सोने से पहले भुने हुए खजूर का सेवन करने के फायदे 

वैसे तो, सर्दियों में सोने से पहले भुने हुए खजूर का सेवन कई तरह के फायदों को प्रदान कर सकता है, जिसमें से कुछ निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है 

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि खजूर, जिसको सूखी खजूर के नाम से भी जाना जाता है, जो नैचुरली मीठे और मुलायम होते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद कई तरह के गुण सर्दियों में बढ़े हुए वात को शांत करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं। दरअसल, सर्दियों के मौसम में जब शरीर सुस्त और काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है, तो रात में भुने हुए खजूर का सेवन करने से शरीर में काफी लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी दूर हो जाती है। 

  1. हार्मोनल संतुलन में मदद करता है 

दरअसल, इस बात को सभी जानते हैं, कि खजूर में आयरन और मिनरल्स जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आम तौर पर शरीर के अंदर मौजूद एंडोक्राइन ग्लैंड की हालत को बेहतर बनाते हैं। रोजाना सर्दियों के मौसम में, भुने हुए खजूर का सेवन करने से पीरियड्स में नियमितता आती है और ओवुलेशन भी समय पर होता है, जिसकी सहायता से गर्भ अवस्था काफी ज्यादा आसान हो जाती है। 

  1. फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार होता है 

आम तौर पर, स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुसार, जब एक इंसान पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करता है, तो इससे न केवल उसकी फर्टिलिटी बेहतर होती है, बल्कि इससे उस के हार्मोन्स संतुलित होने के साथ -साथ शुक्राणुओं की गुणवत्ता में भी काफी ज्यादा सुधार आता है। 

निष्कर्ष: 

दरअसल, आयुर्वेद में गर्म, पौष्टिक और आसानी से पचने वाले खाने को बढ़ावा दिया गया है। इसलिए, सर्दियों में सोने से पहले भुने हुए खजूर का सेवन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि खजूर एक तरीके से गर्म होता है, जो सर्द रातों में शरीर को गर्म रखने का एक देसी और कारगर तरीका माना जाता है, जो सेहत को कई प्रकार के फायदे प्रदान करता है। इसके फायदों में, एनर्जी बूस्ट होना, कब्ज से राहत मिलना, फर्टिलिटी बढ़ना, गर्भाशय मजबूत होना, पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होना और हॉर्मोन्स संतुलित होना शामिल होता है। इसका सेवन हल्के गुनगुने दूध के साथ किया जा सकता  है। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर अगर आपको भी सर्दी के मौसम में किसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आप इसका आयुर्वैदिक इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेदशाला में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।