जानिए पुरुषों में यौन स्वास्थ्य को कैसे बरकरार रखेंगे आयुर्वेदिक उपचार !

Ayurvedic DoctorHindi

जानिए पुरुषों में यौन स्वास्थ्य को कैसे बरकरार रखेंगे आयुर्वेदिक उपचार !

  • September 1, 2023

  • 693 Views

पुरुषों में यौन शक्ति को लेकर बहुत से लोग बात नहीं कर पाते, क्युकी ऐसे मामलों में उन्हे चर्चा करने में काफी शर्म आती है, पर ये एक काफी गहन चर्चा का विषय है, तो चलिए जानते है की पुरुषों में यौन शक्ति कमजोर होने के क्या कारण नज़र आते है ;

पुरुषों में यौन स्वास्थ्य कमजोर होने के क्या कारण है ?

  • तनाव यौन शक्ति कमजोर करने में एहम भूमिका निभाते है।
  • नींद में कमी भी पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को कमजोर बनाते है।
  • शराब का उपयोग और नशीली दवाओं का दुरुपयोग भी इसके एक कारण में शामिल है।
  • स्तंभन दोष (इरेक्टाइल डिस्फंक्शन) की समस्या।
  • मोटापा भी पुरुषों में यौन स्वास्थ्य कमजोर होने के कारणों में शामिल है।
  • अवसाद के कारण भी पुरुषों में स्तंभन दोष के कई कारण नज़र आते है।

कमजोर यौन स्वास्थ्य के कारणों के बारे में विस्तार से जानने के लिए एक बार आयुर्वेदिक सेक्सोलॉजिस्ट से जरूर सलाह लें।

कैसे आयुर्वेद की मदद से पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बढ़ाया जा सकता है ?

आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी जड़ीबूटियां है, जिसका सेवन करने से न सिर्फ पुरुषों के यौन स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओ को आप हल कर सकते है, बल्कि इन जड़ीबूटियों की मदद से आप अपने सेहत स्वास्थ्य से जुडी समस्याओं को भी हल कर सकते है, जैसे ;

  • अश्वगंधा की बात करें तो इसके सेवन से लोगों के सेक्शुअल जीवन में काफी बदलाव आता है। यौन स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए अश्वगंधा बेहतरीन जड़ी बूटियों में से एक है। इसके सेवन से न सिर्फ टेंशन कम होता है, बल्कि यह अन्य स्वास्थ्य समस्या जैसे थकान को भी दूर करता है।
  • शतावरी जड़ी-बूटी के सेवन से पुरुषों की शक्ति और सहनशक्ति दोनों बढ़ जाती है। इसको आयुर्वेदिक परंपराओं के इंटरनल पावर बूस्टर के नाम से जाना जाता है। जब इसको रेसिस्टेंस ट्रेनिंग के साथ लिया जाता है तो यह जड़ी-बूटी रामबाण साबित हो सकती है। शतावरी को आठ सप्ताह तक सेवन करने वाले लोगों में शरीर में गजब के बदलाव देखने को मिलते है।
  • सफेद मूसली, जड़ी-बूटी के सेवन से पुरुषों की सेक्स प्रॉब्लम दूर हो जाती है। इसके साथ ही इस जड़ी-बूटी से पुरुषों की कमजोरी, शारीरिक दुर्बलता दूर हो जाती है। इस जड़ी-बूटी से हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। सफेद मूसली मांसपेशियों के लाभ और पूरे शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
  • कौंच बीज के सेवन से पुरुषों में यौन शक्ति को बढ़ावा मिलता है। कौंच का बीज पुरुषों की कमजोरी को दूर करता है। इससे टेस्टोस्टेरोन में सकारत्मक बदलाव देखने को मिलते है। साथ ही यह जड़ी-बूटी हार्मोन के स्तर को भी बढ़ाता है। जो फिजिकल परफॉर्मेंस और पावर को बढ़ाता है।
  • अकरकरा के सेवन से पुरुषों की शक्ति और सहनशक्ति में बढ़ोतरी हो जाती है। यह एनासाइक्लस पाइरेथ्रम है, दो एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर है। इसके सेवन से पुरुषों की सहनशक्ति और मनोदशा में बेहतरीन प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही पुरुषों में एंटीबॉडी भी बनती है। यह शुक्राणुओं की संख्या को भी बढ़ा देते है।
  • जायफल के सेवन से पुरुषों की पौरूष शक्ति में आश्चर्यजनक तरीके से बढ़ोतरी होती है। जायफल को जैक शक्ति के रूप में भी जाना जाता है। इसके सेवन से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस बढ़ जाती है और मांसपेशियों को पोषण देने के लिए भी इसका यूज किया जाता है। वैज्ञानिक अनुसंधान से इस बात की पुष्टि हुई है कि इसके सेवन से शारीरिक शक्ति में एक बेहतर बदलाव देखने को मिलता है।
  • केसर, जड़ी-बूटी का सेवन करने से पुरुषों की मर्दाना ताकत बढ़ जाती है। केसर भूख और रेगुलर कुछ खाने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाकर वजन घटाने में भी सहायक है। यह दुनिया की सबसे कीमती जड़ी-बूटी में से एक है। जिसके सेवन से पुरुषों में सेक्शुअल कमी दूर हो जाती है।

इन सभी जड़ी बूटियों का सेवन करने से पहले एक बार बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

सुझाव :

यौन शक्ति को ठीक करने के लिए डॉक्टर के संपर्क में जरूर से आए।

वहीं यौन शक्ति को मजबूत करने के लिए आप इसका उपचार संजीवनी आयुर्वेदशाला क्लिनिक से भी करवा सकते है।

निष्कर्ष :

उपरोक्त जितनी भी आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों का इस्तेमाल यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है, उनका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर जानकारी हासिल करें।

DiabetesHindi

डायबिटीज को ठीक करने के लिए कौन-से घरेलु उपाय है कारगर ?

  • August 19, 2023

  • 977 Views

डायबिटीज या जिसे मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है, इसे हम तभी कंट्रोल कर सकते है जब हमारे द्वारा अच्छी और हैल्दी डाइट का सेवन किया जाएगा, तो चलिए जानते है आज के लेख के माध्यम से की कैसे हम डायबिटीज की समस्या से खुद का बचाव कर सकते है वो भी आयुर्वेदिक घरेलु उपाय की मदद से ;

क्या है डायबिटीज की समस्या ?

  • हम जो भोजन करते है उससे, शरीर को ग्लूकोज प्राप्त होता है जिसे कोशिकाएं शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में उपयोग करती है। 
  • यदि शरीर में इंसुलिन मौजूद नहीं होता है तो वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती है और ब्लड से कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं पहुंचा पाती है। जिसके कारण ग्लूकोज ब्लड में ही इकट्ठा हो जाता है और ब्लड में अतिरिक्त ग्लूकोज नुकसानदायक साबित हो सकता है।

डायबिटीज कितने प्रकार के होते है ?

  • आमतौर पर डायबिटीज़ 3 प्रकार के होते है, जैसे –
  • टाइप-1 डायबिटीज। 
  • टाइप-2 डायबिटीज और। 
  • जेस्टेशनल डायबिटीज, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली हाई ब्लड शुगर की समस्या है।

डायबिटीज के दौरान कौन-से लक्षण नज़र आते है ?

  • बहुत अधिक प्यास का लगना। 
  • बार-बार पेशाब का आना। 
  • भूख का अधिक लगना। 
  • अचानक से शरीर का वजन कम हो जाना या बढ़ जाना। 
  • थकान महसूस करना। 
  • चिड़चिड़ापन जैसी समस्या। 
  • आंखों के आगे धुंधलेपन की समस्या। 
  • घाव भरने में बहुत अधिक समय का लगना। 
  • स्किन इंफेक्शन की समस्या। 
  • ओरल इंफेक्शन्स का खतरा 
  • वजाइनल इंफेक्शन्स की समस्या आदि। 

इसके लक्षण ज्यादा खतरनाक होने पर आपको जल्द बेस्ट आयुर्वेदिक क्लिनिक के संपर्क में आना चाहिए।

सुझाव :

डायबिटीज के मरीजों को अपना खास ध्यान रखना चाहिए और किसी भी तरह की समस्या नज़र आने पर बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर का चयन करना चाहिए। 

डायबिटीज को ठीक करने के लिए कौन-से घरेलु व आयुर्वेदिक उपाय है मददगार ?

  • तुलसी की पत्तियां मददगार है डायबिटीज की समस्या को ठीक करने के लिए। 
  • दालचीनी के पाउडर का सेवन करना भी काफी फायदेमंद है डायबिटीज के रोगियों के लिए। 
  • यदि आप डायबिटीज के रोगी है तो इसके लिए आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए क्युकी यदि आप इसको पीते है तो ये आपके डायबिटीज को नियंत्रित करता है जिससे आप जल्दी ठीक हो सकते है। 
  • सहजन की पत्त‍ियों के रस का सेवन करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है डायबिटीज के मरीजों के लिए। 
  • जामुन के बीजों के सेवन से भी आप इस तरह की समस्या से निजात पा सकते है।
  • डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथी भी काफी फायदेमंद मानी जाती है, यदि आप मेथी का रोजाना सेवन करते है तो आप डायबिटीज को आसानी से नियंत्रण में कर सकती है।

डायबिटीज की समस्या से कैसे करें खुद का बचाव ?

  • मीठा कम खाएं, और शक्कर से भरी रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन खाने से बचें।
  • एक्टिव रहें, एक्सरसाइज करें, सुबह-शाम टहलने जाएं।
  • पानी ज़्यादा पीएं, मीठे शर्बत और सोडा वाले ड्रिंक्स पीने से बचें। आइसक्रीम, कैंडीज़ खाने से भी परहेज करें।
  • वजन घटाएं और नियंत्रण में रखें।
  • स्मोकिंग और अल्कोहल लेने से परहेज करें।
  • हाई फाइबर डायट खाएं, प्रोटीन का सेवन भी अधिक मात्रा में करें।
  • विटामिन-डी की कमी ना होने दें। क्योंकि, विटामिन डी की कमी से डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ता है।

सारांश : 

डायबिटीज की समस्या काफी खतरनाक मानी जाती है इसलिए जरूरी है की इस तरह की समस्या से बचाव के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए और लक्षण सामान्य से भी नज़र आए, तो इसके लिए आपको जल्द डॉक्टर का चयन करना चाहिए।