कौन-सी चीजे खाने से पेट में होता है दर्द और आयुर्वेद में कैसे है इसका इलाज !

पेट में जलन और डकार से मुक्ति के लिए Ayurveda डॉ. के आयुर्वेदिक टिप्स
AyurvedicAyurvedic Doctor

कौन-सी चीजे खाने से पेट में होता है दर्द और आयुर्वेद में कैसे है इसका इलाज !

  • June 5, 2023

  • 2340 Views

तंदरुस्त खाने की कमी और गलत खान-पान की वजह से अक्सर हमारे पेट में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती है, जो आगे चल के काफी परेशानी खड़ी कर देती है। इसके अलावा पेट में दर्द की दवा आयुर्वेद में भी मौजूद है। तो आखिर वो कौन-सी दवाई है, जिसका सेवन करने से हम पेट दर्द की समस्या से निजात पा सकते है ; 

पेट में दर्द के कारण क्या है ?

  • गलत खान-पान की वजह से हमारे पेट में गड़बड़ी होती है और इस गड़बड़ी को कई बार हमारे द्वारा नज़रअंदाज़ किया जाता है। जिसके कारण ये समस्या और गंभीर हो जाती है। 
  • पर आयुर्वेद में इस दर्द से निजात पाने के कुछ नुस्खे है जिसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे। 

पेट दर्द के कारणों के बारे में जानने के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर का चयन करें।

See also  How Ayurvedic treatment is beneficial to your overall health

पेट दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए ?

  • पेट दर्द के दौरान अधिक मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। क्युकि यह आपके पाचन और पेट दर्द की समस्या को और अधिक बढ़ा सकता है। इसके अलावा मसालेदार भोजन का सेवन सीने में जलन की समस्या उत्पन करता है। 
  • वही अगर आपके पेट में दर्द है तो आपको दूध भी नहीं पीना चाहिए। क्युकि दूध भारी होता है और पेट दर्द में इसका सेवन करने से दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
  • पेट दर्द होने पर बाहरी चीजों का सेवन न करे, जैसे फास्टफूड। 
  • पेट दर्द होने पर आप चाय और कॉफी से दूर रहे। 

पेट दर्द को कैसे करे दूर ?

  • पेट के दर्द को दूर करने के लिए गर्म सिकाई आपके लिए मददगार हो सकती हैं। ऐसे में आपको करना ये है की गर्म पानी के बोतल को पेट पर रखना है, इससे समस्या से राहत मिल सकती है और मांसपेशियों को आराम मिल सकता है। 
  • और दूसरी बात आपको खाना-खाने पर नियंत्रण रखना है।  
See also  Boost Your Immunity Power With The Help Of Ayurvedic Medications

पेट दर्द को दूर करने के लिए आप बेस्ट आयुर्वेदिक क्लिनिक का चयन भी कर सकते है। 

आयुर्वेद में पेट दर्द का कौन-सा इलाज है कारगर ?

  • यदि आपके पेट में दर्द – कब्ज, अपच की वजह से है, तो पहले तो आपको हल्के खाने का सेवन करना है, जैसे- खिचड़ी, दाल का पानी, सब्जियां आदि। ये चीज तो कारगर है ही, लेकिन अब आयुर्वेद के कुछ नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए काफी मददगार होंगे, जैसे ;
  • पेट दर्द होने पर आपको घर की चीजों से आयुर्वेदिक दवाई बनानी है, जिसको बनाने के लिए आपको भुना हुआ जीरा, काली मिर्च, सौंठ, लहसून, हींग, सूखी पुदीना पत्ती और इनको बराबर पीस ले फिर इसमें काला नमक मिलाएं। और फिर इस चूर्ण को गर्म पानी के साथ ले दर्द में राहत मिलेगा। 
  • इसके अलावा पुदीना, दो चम्मच नींबू रस, और आधा चम्मच अदरक रस और स्वाद अनुसार काला नमक मिला कर ले आराम मिलेगा पेट दर्द में।
  • वही बच्चो में अगर पेट दर्द हो तो चुटकी भर हींग को एक चम्मच पानी में घोल कर गर्म करे और उनकी नाभि के चारों और लगाने से उनको भी पेट दर्द से राहत मिलेगी।
See also  Which procedure of examination is followed when you visit to an Ayurvedic Doctor or Practitioner?

पेट में दर्द की समस्या अगर ज्यादा गंभीर है तो इसके इलाज के लिए संजीवनी आयुर्वेदशाला क्लिनिक के डॉक्टर से जरूर संपर्क करे। और कुछ भी प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले।

निष्कर्ष :

पेट में दर्द की समस्या होने पर उपरोक्त बातो को ध्यान में रखते हुए चीजों को प्रयोग में लाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले।