इसबगोल के कब्ज, दस्त और बवासीर के इलाज में उपयोग, फायदे और नुकसान जानें आयुर्वेद की राय:

Ayurvedic treatment

इसबगोल के कब्ज, दस्त और बवासीर के इलाज में उपयोग, फायदे और नुकसान जानें आयुर्वेद की राय:

  • August 1, 2025

  • 3274 Views

आजकल की जीवनशैली में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में अनियमित रोज की रूटीन, खराब खानपान, देर से सोना और देर से जागने की आदत, दिन भर एक ही जगह बैठकर घंटों कंप्यूटर के सामने काम करना आदि इस तरह की आदतें आपकी सेहत पर बुरा असर डालती हैं, जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कब्ज, दस्त, पेट में भारीपन होना, गैस और अपच जैसी समस्याएं बनना अब लोगों में आम होती जा रही हैं। खासतौर पर फाइबर की कमी की वजह से शरीर की पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है, आमतौर पर जिसमें मल त्याग की समस्या आती है। इस तरह की स्थिति में इसबगोल बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित हो  सकता है। यह एक प्रकार का प्राकृतिक फाइबर है, जो कि आमतौर पर प्लांटैगो ओवेटा नाम के पौधे के बीजों से मिलता है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कब्ज, दस्त, बवासीर और पाचन से जुड़ी और समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। आइये जानते हैं इस लेख के माध्यम से कि इसबगोल के फायदे, नुकसान और इसके उपचार के बारे में। 

इसबगोल खाने से क्या फायदा होता है?

आयुर्वेदिक डॉक्टरों के मुताबिक पंजाब, सिंध और अन्य क्षेत्रों इसबगोल का पौधा पाया जाता है, और खासतौर पर इसकी भूसी का इस्तेमाल स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। 

  • आपको बता दें कि इसबगोल का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह कब्ज, दस्त, आंतों की समस्याओं और पेट के असंतुलन को सही  करने में मदद करता है। 
  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होने की वजह से यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। 
  • इसबगोल आंतों को भी साफ करने में मदद करता है। 
  • इसबगोल की भूसी शरीर में से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है। 
  • इसबगोल पेट को हल्का और साफ करने में मदद करती है। 
  • इसबगोल का सेवन आमतौर पर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
  • इसबगोल मोटापे को कम करने में सहायक होता है। 
  • इसबगोल का सेवन दिल के लिए फायदेमंद होता है। 
  • डायरिया के इलाज में भी इसबगोल फायदेमंद होता है। 
  • इसबगोल बवासीर और फिशर के इलाज में भी फायदेमंद होता है। 

अपने पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे लें?

पेट की अच्छे तरीके से सफाई करने के लिए इसबगोल का सेवन बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। इसको हमेशा पानी के साथ भिगोकर लिया जाता है। इसका सेवन इस तरह इस लिए किया जाता है क्योंकि इससे इसके फाइबर तत्व बेहतर तरीके से काम करते हैं। पेट को साफ़ करने के लिए सबसे पहले आप इसबगोल की भूसी को एक गिलास पानी में 5-10 ग्राम डालकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसे पी लें। अगर आप इसको बिना भिगोए लेते हैं, तो यह आंतों में अवरोध पैदा कर सकता है। इसे पानी में डालकर पीते हैं तो यह पेट को पूरी तरह से साफ करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा इसबगोल का सेवन कब्ज की समस्या के दौरान पानी के अलावा दूध के साथ भी किया जा सकता है।

बवासीर के लिए इसबगोल का सेवन कैसे किया जाता है। 

इसबगोल आम तौर पर बवासीर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। जैसे की आपको पता है कि इसबगोल पेट को साफ करता है और कब्ज को भी दूर करने में मदद करता है, जिससे बवासीर के लक्षणों को राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 5 ग्राम इसबगोल की भूसी को लें। फिर इसके बाद इसको पानी या दूध में डालें और इसको अच्छे से मिलाएं। मिलाने के बाद इसका सेवन करें। आम तोर पर यह बवासीर की स्थिति को बेहतर करता है। इसबगोल की भूसी आंतों को आराम देने में मदद करती है, जिसकी वजह से बवासीर के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। अगर किसी व्यक्ति को बवासीर के साथ कोई गंभीर समस्या है तो उसको डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

क्या इसबगोल को रोज लेना ठीक होता है?

अगर आप विशेष रूप से कब्ज या पाचन संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो इसबगोल को रोजाना लेना बिलकुल ठीक होता है। यह शरीर में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं करता है। इसबगोल का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है। अगर आप इसका सेवन रोज करते हो और फिर भी आपको समस्या बनी रहती है तो आप डॉक्टर से बात करें। अगर आप  इसका रोजाना सेवन करना चाहते हैं तो इसकी उचित मात्रा का ध्यान रखें। 5 से 10 ग्राम इसबगोल की भूसी एक दिन में काफी होती है। 

इसबगोल का सेवन किसको नहीं करना चाहिए

वैसे तो इसबगोल के बहुत से फायदे होते हैं, लेकिन कई लोग इसका सेवन नहीं कर सकते यहीं जैसे की, 

  • गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसबगोल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। 
  • इसके साथ बच्चों को भी इसबगोल की बहुत कम मात्रा देनी चाहिए। आम तोर पर यह बच्चों की उम्र और उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। 
  • इसके अलावा इसबगोल का सेवन जिन लोगों को आंतों में सूजन, इंफ्लेमेशन या पेट में गंभीर समस्याएं (आंतों का कैंसर जैसी समस्याएं) होती हैं, उन लोगों को इसबगोल का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 

 इसबगोल कितने दिन तक खाना चाहिए

आमतौर पर कितने दिनों तक इसबगोल का सेवन करना चाहिए यह आपकी समस्या की गंभीरता पर निर्भर करता है। नियमित रूप से इसबगोल का सेवन किया जा सकता है। 

  • अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप इसको सिर्फ कुछ दिनों तक ले सकते हैं, अगर यह समस्या आपके लगातार बनी रहती है तो आपको इसके बारे में डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।
  • आपको अगर पाचन संबंधी कोई गंभीर समस्याएं हैं, तो उनको इसबगोल को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए।

इसबगोल का सेवन कब और कैसे करें?

इसबगोल के सेवन करने का सही तरीका यह है कि, इसका सेवन सुबह या रात में किया जा सकता है। आप इसको पानी, दूध या दही के साथ भी ले सकते हैं। पर इसबगोल का सेवन कभी भी सूखा नहीं करना चाहिए। इससे पेट की समस्या पैदा हो सकती है। 

इसबगोल खाने के नुकसान

  • इसबगोल का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से पेट में ऐंठन की समस्या पैदा हो सकती है। 
  • अगर पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन न किया जाये है तो यह आंतों में रुकावट भी पैदा कर सकता है।

आखिर इसबगोल कौन-कौन सी बीमारी में काम आता है?

ज्यादातर इसबगोल का इस्तेमाल कब्ज, दस्त, बवासीर और आंतों के इंफ्लेमेशन जैसी समस्याओं को ठीक करने में काम आता है। 

निष्कर्ष : इसबगोल आम तौर पर कब्ज, दस्त, बवासीर और आंतों के इंफ्लेमेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसबगोल की भूसी में बहुत ज्यादा फाइबर मौजूद होता है, जो की कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं को ही ठीक नहीं करता बल्कि हमारी आंतों की सफाई, मल को नियमित और पाचन क्रिया का संतुलन बनाए रखता है।  

इसका सेवन करते वक्त आपको कुछ सावधानियों, जैसे इसको हमेशा दूध या फिर पानी में भिगोकर ही लेना और पर्याप्त मात्रा में पानी को पीना आदि का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसके अलावा अगर आपको गंभीर आंतों की समस्या है तो आपको पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको भी ऐसी ही कोई समस्या है और आप  इसके इलाज के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वात्स्यायन संजीवनी आयुर्वेद शाला में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं, और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

AyurvedicAyurvedic DoctorAyurvedic treatment

Top 6 Tips For Beginners To Lead An Ayurvedic Lifestyle

  • June 13, 2025

  • 2578 Views

Ayurveda has been around the corner for centuries now and it is a no-hidden fact that it has been benefiting people of all age groups. The holistic practices, the ancient wisdom, the balancing of all doshas, and much more are allowing more people to indulge in it. No matter if you are looking to enhance your digestion, have better energy levels, minimize stress, or simply wish to have a harmonious lifestyle, Ayurveda is the solution to everything.

No wonder all of it is possible by adopting the Ayurvedic lifestyle which offers valuable insights and positive changes in your life. The day-to-day changes can be easily made by getting the best Ayurvedic care and guidance. However, for beginners, an additional effort can be needed which can help to get on the track of life. 

What are the principles of following an Ayurvedic lifestyle? 

There are certain principles which can be followed to adopt Ayurvedic lifestyle as an individual, such as: 

  • Understanding the three doshas

Ayurveda has three doshas which should be in balance: vita, pittam as well as kapha. The balance between these three doshas is equal to having a balance between your physical, mental, as well as emotional well-being. Every individual has these doshas and having a striking balance between them can be beneficial. 

  • Balancing different aspects of life

Another factor which is essential in Ayurveda is balancing different aspects of life. This can be achieved when you are self-aware of your body restoring balance between all the doshas and adopting an Ayurvedic lifestyle. 

  • Having an individualised approach 

It is evident that not everything is going to fit one individual. Each one of us is unique and following a certain lifestyle that fulfills your requirements matters the most. This can be helpful in maintaining a balance. 

  • Following a holistic living 

The connection between body, mind, and soul along with the environment is highly essential. This is why adopting an Ayurvedic lifestyle can be helpful in many ways. 

Tips to follow the Ayurvedic lifestyle 

There are certain steps which can be followed to lead an Ayurvedic lifestyle, such as:

  • Having a proper morning routine 

Your morning routine or dinacharya plays a huge role in setting the tone of your life. There are a few things that should be taken into consideration if you wish to lead a healthy lifestyle. You need to wake up early for better mental clarity and creativity. Also, tongue scraping is essential after waking up which helps in removing toxins or bacteria from the body. You can even adopt the habit of oil pulling to maintain your oral health and sip warm water to flush out all the toxins. Also, try to do some meditation to relax your mind and nerves. 

  • Change your dietary habits. 

Bringing some positive change into your dietary regime can make a huge difference in your lifestyle. Try to adopt an Ayurvedic diet to lead a healthy life. For instance, you need to have fresh vegetables, fruits, and healthy oils. Also, try to include warming spices in your food. Eating mindfully and on time can help in creating a balance between your doshas. And the most important thing is to stay hydrated at all times. 

  • Adopt self-care Ayurvedic habits. 

Ayurvedic rituals for self-care can create a balance and enhance your overall well-being. The best Ayurvedic treatments that you can adopt are abhyanga which is a self-massage with oil, nasya which is a nasal lubrication treatment, and go for soothing baths with herbal infusions and bath salts. 

  • Inculcate some physical activity in your regime. 

One needs to be mindful when it comes to adding some physical activity to their regime. If you have an imbalance vata dosha then adding some gentle exercises or jogging can be helpful. Strenuous activities can make you restless. However, if your pitta dosha is imbalanced then swimming, cycling, and even yoga can be beneficial. If the kapha dosha is imbalanced then running, dynamic yoga, and energised activities can be helpful. 

  • Let yourself align with nature. 

Ayurveda is all about aligning with nature to have a balanced body, mind, and soul. This can be done by eating seasonal things, getting enough sunlight exposure, and going to bed on time at night. All of these changes in your lifestyle can help you align with nature. 

  • Focus on your mental and emotional health. 

Not many people are able to work on these aspects. However, the Ayurvedic lifestyle ensures that your mental and emotional health is given priority. This can be done by meditating every day for five minutes. Mindful reflection can help in reducing stress and enhancing mental clarity. You can even adopt habits of journaling, minimizing your screen time, having meaningful conversations, and much more. 

Conclusion 

Adopting an Ayurvedic lifestyle is all simple if you have the zeal and willpower to change your life and experience a healthy mind, body, and soul. However, to inculcate all the Ayurvedic habits and follow the Ayurvedic practices, it is essential to seek proper and right help. Dr. Vatsyayan can be helpful in adopting Ayurveda and Ayurvedic lifestyle with ease. With us, you will be able to embrace the power of Ayurveda and bring some positive changes to your lifestyle. Plus, with us, you can enjoy Ayurvedic treatment which can help balance your doshas and bring you peace and good health from within. Thus, get in touch with our professionals for a better living.